दशहरा पर्व को लेकर झज्जर पुलिस द्वारा जिले भर में किए गए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध

चिमन लाल ब्यूरो चीफ हरियाणा क्राइम हिलोरे न्यूज

सीपी डॉ राजश्री सिंह ने जिला वासियों को दी दशहरा पर्व की शुभकामनाएं

झज्जर

दशहरा पर्व पर कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी तरह की कोई अनहोनी अप्रिय घटना ना हो इसके लिए झज्जर पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हैं। जिला के झज्जर, दुजाना, बेरी, बहादुरगढ़ व अन्य स्थानों पर दशहरा पर्व को शातिपूर्वक करवाने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर डॉ राजश्री सिंह द्वारा सभी थाना प्रबंधकों व चौकी प्रभारियों सहित अपराध जाच शाखा प्रभारियों को मेला स्थल पर पूरे साजो-सामान सहित तैनात रहने के आदेश किए गए हैं। जिले में करीब एक हजार पुलिस के जवान सुरक्षा डयूटी पर तैनात रहेंगे। इसके लिए पूरे जिले में पैनी नजर रखी जाएगी। खास कर अपराधिक किस्म के तत्वों पर ताकि किसी तरह की कोई अप्रिय हरकत ना कर सके। इसके लिए कड़ी सतर्कता व निगरानी रखने के आदेश किए गए हैं। इसके अलावा बाजारों, चौराहों, मुख्य सड़कों पर लगातार गश्त करने तथा बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, सिनेमाघरों, धार्मिक स्थलों, होलों, ढाबों आदि स्थानों पर कड़ी निगरानी रखने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। पुलिस कमिश्नर डॉ राजश्री सिंह ने बताया कि दशहरा के पर्व पर मेला स्थलों पर प्रर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेटस लगाए जाएंगे। यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस के कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा। अपराधिक प्रवृति के व्यक्तियों पर नजर रखने के लिए सादे कपड़ों में पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा। उन्होंने बताया कि झज्जर, बेरी, बहादुरगढ़ में दशहरा के अवसर पर पुतला दहन स्थानों पर सुरक्षा के अलग-अलग प्रबंध किए गए हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए रिर्जव पुलिस बल व फायर बिग्रेड भी मेला स्थलों पर तैनात की गई है।

पुलिस कमिश्नर की आमजन से अपील

पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह ने जिला वासियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा इस दिन लोग रावण दहन देखने के लिए मेलों में जाते हैं, जहां लोग बड़ी संख्या में घूमने आते हैं और मेले का लुफ्त उठाते हैं। छोटे बच्चों को भी मेला घूमना काफी पसंद होता है अपनी प्राचीन परंपराओं को निभाते हुए अगर आप अपने बच्चे को मेले में घूमाने ले जा रहे हैं तो हमेशा अपने बच्चे का हाथ पकड़कर रखें। ज्यादा भीड़ वाले स्थानों पर जानें से बचें और बच्चों की जेब में पर्ची पर मोबाइल फोन नंबर लिखकर उनकी जेब में डाल दें ताकि बच्चा इधर-उधर भटक जाए तो आपकी खुशियां कम ना हो। वैसे तो पुलिस द्वारा भी सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *