दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले आरोपी पर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

राजधानी की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार सुबह हमला हुआ। दिल्ली सीएम हाउस में यह घटना घटी है। सीएम हाउस में मुख्यमंत्री रेखा साप्ताहिक जनसुनवाई कर रहीं थीं। इसी दौरान करीब 40 साल के एक शख्स ने हमला कर दिया।

पुलिस ने आरोपी हमलावर को पकड़ लिया है। हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

दिल्ली भाजपा ने बताया कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर गुरुवार सुबह सिविल लाइंस स्थित उनके सरकारी आवास पर आयोजित ‘जन सुनवाई’ कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर हमला हुआ। इस पूरी घटना की भारतीय जनता पार्टी ने निंदा की है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले की कड़ी निंदा की। पार्टी सूत्रों ने बताया कि सीएम गुप्ता पर लगभग 40 वर्षीय एक व्यक्ति ने हमला किया है।

जानकारी मिली है कि जन सुनवाई के दौरान हमलावर ने पहले मुख्यमंत्री गुप्ता को कुछ कागज दिए और फिर कथित तौर पर उन पर हमला कर दिया। दिल्ली पुलिस ने सीएम रेखा गुप्ता पर हमले करने वाले व्यक्ति को पकड़ लिया है। हमलावर को सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन ले जाया गया है।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि आरोपी ने अपना नाम राजेश खिमजी बताया है, और बताया है कि वह राजकोट, गुजरात का रहने वाला है। उसके नाम और पते की पुष्टि की जा रही है। उसके दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

फिलहाल सचदेवा ने थप्पड़ मारने के दावों को किया खारिज
वहीं, दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने थप्पड़ मारने के दावों से इनकार कर दिया है। सचदेवा ने बताया कि आरोपी ने मुख्यमंत्री का हाथ पकड़कर खींचने का प्रयास किया था, जिससे धक्का-मुक्की हुई। सीएम का सिर टेबल के कोने से टकराया है। डॉक्टरों ने सीएम की स्थिति स्थिर बताई है। हालांकि सीएम सदमे में बताई जा रही हैं। भाजपा अध्यक्ष सचदेवा ने स्पष्ट किया कि पत्थर फेंके जाने या थप्पड़ मारे जाने की अटकलें गलत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *