दिल्ली के झंडेवाला देवी मंदिर में श्रावण मास के पहले दिन नये शिवालय में भारी संख्या में श्रद्धालुओ किया जलाभिषेक

आज 11 जुलाई 2025 ,श्रावण मास का पहला दिन है । यह मास भगवान शंकर का प्रिय मास है। आज से मंदिरों मैं शिवलिंग पर जलाभिषेक का कार्य-क्रम आरंभ हो गया है।
इसी के अंतर्गत आज प्रात से ही झंडेवाला देवी मंदिर में नये शिवालय में भारी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक करने आ रहे हैं।
झण्डेवाला देवी मंदिर के मीडिया प्रभारी नन्द किशोर सेठी ने बताया कि 14 तारीख को सावन का पहला सोमवार होगा। सोमवार भगवान शिव का विशेष दिन माना जाता है, उस दिन नीचे गुफा वाले शिवालय में विशेष रुद्राभिषेक की व्यवस्था होती है जिस की बुकिंग पहले होती है। यह अभिषेक दिन में पांच बार आयोजित किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *