दिल्ली के तिलक नगर वीरेंद्र नगर में घर से दिनदहाड़े 1 करोड़ आभूषणों नगदी की चोरी

दिल्ली के तिलक नगर,वीरेंद्र नगर में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है जहां दिन दहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। जिसमें घर का ताला तोड़कर घर में रखे आभूषणों,नगदी पर हाथ साफ किया गया है। भवन स्वामी राजन खन्ना के मुताबिक कल 24 मार्च को दोपहर लगभग 3 बजे के आस पास परिवार झंडेवाला देवी मंदिर में माता के दर्शनों के लिए घर से निकला था ।सीसीटीवी फुटेज में देखा जा रहा है कि स्कूटी में एक आदमी घर की रेकी कर रहा है। काफी देर तक वो बार बार घर के आसपास घूमता नजर आया। जब परिवार के लोग घर वापस आए तो देखा घर के मैन गेट का कुंडा कटा हुआ है। जब घर में सभी लोग दाखिल हुए तो देखा घर की सभी अलमारी के लॉक टूटे हुए हैं और अलमारियां खुली हुई है, अलमारियों में रखे सभी 46 तोले सोने के आभूषण , डेढ़ से दो किलो चांदी और लगभग साढ़े तीन लाख रुपए गायब है।
आनन फानन में पुलिस को सूचना दी गई और इस वारदात से पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस ने काफी छानबीन के बाद फिलहाल घर पर काम करने वाली नौकरानी और उसके पति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *