दिल्ली के नरेला DDA ग्राउंड सेक्टर A-6 में नरेला आदर्श रामलीला कमेटी में रामलीला मंचन के साथ दिखेगा देशभक्ति का रंग।

नरेला आदर्श रामलीला के मंच की थीम ऑपरेशन सिंदूर पर की गई तैयार। रामलीला मंचन में आयोजको द्वारा आर्मी के वरिष्ठ अधिकारियों को दिया गया न्योता। ना मिला मंचन के साथ स्कूली छात्र करेंगे ऑपरेशन सिंदूर पर झांकियां प्रस्तुत। आदर्श रामलीला कमेटी के भव्य मंचन को लेकर आयोजक राजेश खत्री द्वारा की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस।

नरेला इलाके में DDA ग्राउंड सेक्टर A-6 में सातवीं बार होने जा रहा । नरेला आदर्श रामलीला कमेटी द्वारा भव्य रामलीला मंचन। एक बार इस रामलीला में जो थीम तैयार की गई है वह ऑपरेशन सिंदूर पर की गई और देश के शूरवीर योद्धा फौजी भाइयों को समर्पित की गई है। इस बात भव्य रामलीला आयोजन के मंचन के दौरान भारतीय सेना के उच्च अधिकारियों को रामलीला मंचन उपस्थित होने का न्यौता दिया गया है क्योंकि इस बार रामलीला में छोटे-छोटे बच्चे रामलीला मंचन के दौरान ऑपरेशन सिंदूर व मंगलयान पर झाकिया भी प्रस्तुत करेंगे और इस बार नरेला आदर्श रामलीला कमेटी की तरफ से रामलीला के पूरे प्रांगण को राष्ट्रीय ध्वज तरंगे की थीम सजाया गया है।

नरेला आदर्श रामलीला कमेटी की तरफ से आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रामलीला मंचन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया से बातें साझा की गयी। आदर्श रामलीला कमेटी के आयोजक राजेश खत्री ने बताया इस इस बार नॉर्थ दिल्ली के नरेला में होने वाली नरेला आदर्श रामलीला एक आकर्षण का केंद्र बनेगी और यहां 10000 से ज्यादा लोगों की गैदरिंग देखने को मिलेगी । जिसे देखते हुए दर्शकों की सुरक्षा व्यवस्था के तमाम पुख्ता इंतजाम किये गए हैं। जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। दिल्ली पुलिस सहित रामलीला कमेटी की तरफ से निजी सिक्योरिटी गार्ड और बाउंसर जगह जगह नियुक्त किए जाएंगे। साथी किसी श्रद्धालु किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो उसके लिए हेल्प टैक्स भी बनाएं गए हैं। जहां पर वह अपने साथ होने वाली समस्या पैदा कर सकते हैं।

फिलहाल आपको बता दे नॉर्थ दिल्ली की सबसे चर्तित रामलीला नरेला के A6 डीडीए ग्राउंड में नरेला आदर्श रामलीला कमेटी द्वारा की जा रही है। फिलहाल यह देखने वाली बात होगी नरेला आदर्श कमेटी द्वारा किया जाने वाला रामलीला मंचन आने वाले समय में कितना आकर्षण का केंद्र बनेगा परंतु रामलीला मंचन से पहले नरेला आदर्श रामलीला कमेटी चर्चाओं में है।

रिपोर्ट :- नसीम अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *