दिल्ली के रोहिणी इलाके में देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या

दिल्ली के रोहिणी इलाके में देर रात को एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई, इस दौरान बदमाशों ने करीब 7-8 राउंड फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना में युवक के सिर, छाती व पेट में गोली लगी है। पुलिस ने मृतक युवक की पहचान साहिल सोलंकी के रूप में की है। वह हत्या समेत 3 आपराधिक मामलों में वांछित बताया जा रहा है। पुलिस हत्या को गैंगवार के एंगल से भी जोड़ देख रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक घटना रोहिणी सेक्टर 17 की एक गली की है, जहां युवक पर करीब 6 राउंड फायरिंग की गई थी। बताया जा रहा है कि मृतक युवक कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आया था। साथ ही बाजार में सामान खरीदने के लिए घर से बाहर निकला हुआ था। इसी दौरान घात लगाए बैठे हमलावरों ने उसे निशाना बना लिया था, जिसके बाद युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं थीं, जिसके बाद युवक की मौके पर ही मौत हो गई, घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी।

साथ ही टीम ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई, टीम ने घटनास्थल से गोलियों के खोखे और अन्य साक्ष्य भी जुटा लिए हैं। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला आपसी गैंगवार और पुरानी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान हो सके, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। टीम द्वारा जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *