दिल्ली पुलिस ने इंस्पेक्टर राजीव के बयान को बताया गैर जिम्मेदाराना, SHO पद से हटाकर लाइन हाजिर

दिल्ली। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को लेकर दिल्ली पुलिस ने स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा वीडियो में एक पुलिस अधिकारी द्वारा यह कहते हुए सुना जा रहा है कि नशा तस्करी और अन्य अपराधों में पकड़े गए अपराधियों को जनप्रतिनिधियों के निर्देश पर छोड़ दिया जाता है।
दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह बयान तथ्यों पर आधारित नहीं है। पुलिस के अनुसार, सार्वजनिक बातचीत के दौरान अशोक विहार में तैनात इंस्पेक्टर राजीव (ATO), जो उस समय नियमित SHO के अवकाश पर होने के कारण थाना भारत नगर के SHO का कार्य देख रहे थे, द्वारा कुछ गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणियां की गई थीं।
पुलिस ने कहा कि ये टिप्पणियां उनकी व्यक्तिगत क्षमता में की गई थीं और यह दिल्ली पुलिस की आधिकारिक स्थिति को नहीं दर्शातीं।
दिल्ली पुलिस ने इंस्पेक्टर राजीव के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्हें तत्काल प्रभाव से SHO के पद से हटाकर जिला लाइन भेज दिया गया है। साथ ही नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई भी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *