दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने एनकाउंटर के बाद गोगी गैंग के दो वांटेड आरोपियों को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली:दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने गुरुग्राम में देर रात एनकाउंटर के बाद गोगी गैंग के दो वांटेड आरोपियों को गिरफ्तार किया है । दोनों के पैर में गोली लगी है. नजफगढ़ में सैलून में दो लोगों की हत्या मामले में एक मुख्य गवाह की नजफगढ़ में हत्या के ये आरोपी थे। इनको एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में गवाह नीरज तेहलान की हत्या कर दी गई थी, जिसके वांटेड का सुराग देर रात गुरुग्राम में स्पेशल पुलिस को लगा था. इसके बाद यह एनकाउंटर हुआ. पुलिस ने मोहित जाखड़ और जतिन राजपूत को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान इस 6 राउंड फायरिंग हुई. दोनों पैर में गोली लगने से घायल हैं. इनके पास से दो पिस्टल और कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस की बुलेट प्रूफ जैकेट में भी गोली लगी है।जानकारी के मुताबिक, 9 फरवरी 2024 को नजफगढ़ की एक सैलून में बाल कटवा रहे सोनू और आशीष की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. हत्या का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था।

वरिष्ठ पत्रकार तनसीम हैदर की खास रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *