एक साल पूरा होने पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपनी सरकार के एक ओर चुनावी वादे को पूरा करने की बात कही। उन्होंने कहा कि हमने वादा किया था कि महिलाओं के लिए दिल्ली में मुफ्त बस सेवा जारी रहेगी। हमने यह वादा पूरा किया और पिंक कार्ड लेकर आई। इससे मुफ्त बस सेवा नहीं बल्कि पिछली सरकार का भ्रष्टाचार बंद हुआ और व्यवस्था पारदर्शी बनी।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार के एक साल पूरा होने पर सोशल मीडिया अकाउंट एक वीडिया साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि पिछली (आम आदमी पार्टी) सरकार में महिलाओं की फ्री बस यात्रा के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार हुआ। अब हमारी सरकार ने पिंक सहेली कार्ड के माध्यम से पूरी व्यवस्था को पारदर्शी बना दिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हर महिला के पास अपना डिजिटल कार्ड होगा। इससे उन्हें अनलिमिटेड फ्री बस राइड मिलेगी और हर यात्रा का रिकॉर्ड भी रहेगा। पूरा सिस्टम डिजिटल और भ्रष्टाचार मुक्त होगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) को घाटे से उबारने के लिए दिल्ली सरकार आईआईटी दिल्ली के साथ मिलकर रूट रेशनलाइजेशन पर काम कर रही है। इससे यात्रियों को बेहतर बस कनेक्टिविटी मिलेगी और व्यवस्था अधिक प्रभावी बनेगी।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 2 नंवबर 2025 को पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड पहल की शुरूआत की थी। इसका लक्ष्य महिलाओं और ट्रांसजेंडर नागरिकों की यात्रा को सुरक्षित, आसान और किफायती बनाना है और साथ ही पुरानी गुलाबी टिकट प्रणाली में दुरुपयोग को नियंत्रित करना है। इस कार्ड के जरिए सरकार डिजिटल डेटा पास करेगी। इस पहल का मुख्य मिशन महिला सशक्तिकरण, वित्तीय सहायता और स्वतंत्र रूप से यात्रा करना है। दिल्ली सरकार मुफ्त बस यात्रा चाहती है कि हर महिला बिना टेंशन के शहर में कहीं भी आराम से जा सके।