दिल्ली से लेकर जम्मू-कश्मीर तक भूकंप के झटके, अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा क्षेत्र भूकंप का केंद्र

जम्मू-कश्मीर से लेकर दिल्ली एन सी आर चंडीगढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. भूकंप ने जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों को हिला दिया.एक के बाद एक दो झटकों से जम्मू-कश्मीर के लोग सहम उठे. कुछ ऐसा ही नजारा दिल्ली-एनसीआर में भी देखने को मिला है। नोएडा में दफ्तरों में काम करने वाले लोग भूकंप के झटकों की वजह से ऑफिस के बाहर आ गए. वहीं, रिहायशी इलाकों में भी लोग घरों के बाहर आ गए. हालांकि, अभी तक राजधानी समेत अन्य जगहों से इस भूकंप में किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा क्षेत्र में था. इससे अफगानिस्तान में 5.9 तीव्रता का भूकंप रिकॉर्ड किया गया है. बात करें दिल्ली-एनसीआर की तो इस साल आया ये तीसरा भूकंप है. इससे पहले जनवरी में दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. पहले 19 जनवरी को 2.8 तीव्रता का भूकंप आया, इसका केंद्र नॉर्थ दिल्ली था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *