देश ने गुलामी झेली है किसी अल्लाह ईश्वर गॉड ने कोई मदद नहीं की,वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाना होगा

धर्म ग्रंथो में जिनका वर्णन कर रखा है, वह कल्पना मात्र की बातें है

भगवान,अल्लाह सब काल्पनिक- आईपीएस किशन सहाय

जाने कौन है आईपीएस किशन सहाय

लेखक- मदन मोहन भास्कर

जयपुर के पुलिस मुख्यालय में तैनात महानिरीक्षक पुलिस, मानवाधिकार किशन सहाय ने सभी धर्म के भगवान, ईश्वर पर टिप्पणी करते हुए कहा कि ईश्वर,अल्लाह, गॉड जैसी कोई शक्ति न कभी थी और न ही होती है। अगर इनसे हमें हिम्मत मिलती है तो वह केवल हमारा भ्रम मात्र है। धर्म ग्रंथो में जिनका भी वर्णन कर रखा है वह कल्पना मात्र की बातें हैं ।

वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाना होगा,
धार्मिक दृष्टिकोण के देश पिछड़ रहे है

आईपीएस किशन सहाय ने मदन मोहन भास्कर को जानकारी देते हुए बताया कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाकर ही देश का विकास सम्भव है। साइंस टेक्नोलॉजी में पीछे रहने की वजह से और वर्तमान में हम देख रहे हैं कि जो देश धार्मिक दृष्टिकोण के है वो पिछड़ रहे हैं। इजराइल और हमास के युद्ध का ही उदाहरण देख लिजियेगा। हमास में इस्लामिक देश उनके साथ में है। यानी अल्लाह उनके साथ हो रहा है। इजराइल अमेरिका के साथ मिलकर विज्ञान और तकनीकी का इस्तेमाल करके जीत रहा है। अल्लाह कोई मदद नहीं कर पा रहा है। देश को सही दिशा देनी है तो सभी लोग देश को विज्ञान वाद में लाने का प्रयास करें। वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करें। जो देश विज्ञानवाद को बढ़ावा दे रहे हैं वह आगे बढ़ रहे हैं।

भारत को गुलामी से बचने के लिए भगवान मदद नहीं कर पाया

आईपीएस किशन सहाय ने कहा कि भगवान ने कभी किसी देश को गुलाम होने से नहीं बचाया है। देश ने गुलामी झेली है किसी अल्लाह ईश्वर गॉड ने कोई मदद नहीं की। उस दौरान अरब,तुर्क और मुगल भारत आए । यहाँ के भगवान कोई मदद नहीं कर पाये। गुलामी को नहीं बचा पाये। इसके बाद जब अंग्रेज आए तो उस दौरान भगवान के साथ-साथ अल्लाह भी गुलामी को नहीं बचा सके। इतिहास से भी सीख सकते हैं कि ऐसी कोई शक्ति ने कभी हमारी मदद नहीं की। सहाय ने जानकारी देते हुए कहा कि भारत में 98 प्रतिशत जनसंख्या धार्मिक दृष्टिकोण की है। विभिन्न धर्मों जैसे हिंदू, इस्लाम,बौद्ध,जैन पारसी आदि के साथ कुछ यहूदी भी है। विश्व के लगभग सभी धर्म यहाँ पर मौजूद हैं। हर धर्म की सुप्रीम पावर यहाँ पर है लेकिन इसके बाद भी अपना देश विज्ञान और तकनीक में काफी पिछड़ा हुआ है। यानी कमजोर देश के रूप में ही है। हमारे युवा भी बेरोजगार झेल रहे हैं क्योंकि यहां रोजगार नहीं है। चीन विज्ञान और तकनीक में बहुत आगे है।लेकिन वह भगवान,अल्लाह,वाहेगुरु किसी को नहीं मानता है। फिर वह कैसे आगे बढ़ रहा है।

तकनीक और हथियार में जो समृद्ध है, विज्ञान वाद को बढावा दे रहे, वो देश है आगे बढ़ रहे

आईपीएस किशन सहाय ने बताया कि जिन देशों के पास तकनीक और हथियार अच्छे है, समृद्ध है वही देश आगे बढ़ रहे हैं। इसका मतलब है कि ईश्वर,अल्लाह, गॉड जैसी कोई शक्ति कभी थी ही नहीं,न होती है। अगर इनसे हिम्मत मिलती है तो यह केवल भ्रम मात्र है। आईपीएस किशन सहाय ने जानकारी देते हुए बताया कि धर्म ग्रंथो में जिन का भी वर्णन कर रखा है, वह कल्पना मात्र की बातें हैं। तब विज्ञान की खोज नहीं हुई थी लेकिन अब लोग जागरूक हुए हैं। देश को आगे बढ़ाना है तो वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाना होगा। वर्तमान में वही देश आगे बढ़ रहे हैं जो विज्ञान और तकनीकी पर काम कर रहे हैं। चीन में 90 प्रतिशत लोग भगवान को नहीं मानते लेकिन देश प्रगति कर रहा है भारत में 98 प्रतिशत लोग धार्मिक हैं उन्हें आगे बढ़ना चाहिए। युवा बेरोजगार घूम रहे हैं, विज्ञान में पीछे रह रहे हैं।

वैधानिक दृष्टिकोण अपनाने के लिए लोगों को कर रहे जागरुक

पिछले 8-9 साल से “मानवतावादी विश्व समाज” की विचारधारा मिशन चला रखा है इसके तहत,
“अंधविश्वास मुक्त, वैज्ञानिक दृष्टिकोण युक्त, परम्परागत धर्म विहीन, जातिविहीन, नस्लभेद मुक्त, साहसी, शिक्षित, स्वस्थ और उच्च नैतिक मूल्यों वाले, “मानवतावादी विश्व समाज” का निर्माण करना प्रमुख लक्ष्य है।
सोशल मीडिया पर लिखने के अलावा इस विचारधारा मिशन के तहत स्कूल, कॉलेज, लाइब्रेरी, कोचिंग सेंटर, गाँव, कस्बों में हजारों मीटिंग ले चुके हैं।

जाने कौन है आईपीएस किशन सहाय

10 जुलाई 1966 को अलवर जिले में जन्मे आईपीएस किशन सहाय जून 2013 में प्रमोशन से आईपीएस बने थे। अगस्त 2013 में टोंक जिले में पुलिस अधीक्षक लगाया गया। जो इनकी आईपीएस की पहली पोस्टिंग थी। लेकिन जनवरी 2014 को यहां से स्थानांतरण होकर जीआरपी अजमेर में बतौर एसपी लगाया गया। जहाँ जनवरी 2015 तक पूरे 1 साल तक रहे। इसके बाद इनको सरकार ने एपीओ कर दिया था। जून 2015 तक एपीओ रहने के बाद सरकार ने सहाय को सीआईडी क्राईम ब्रांच, जयपुर में पुलिस अधीक्षक लगाया। सीआईडी सीबी में जनवरी 2019 तक रहे और यही से पुलिस अधीक्षक से प्रोमोशन मिलने पर उप महानिरीक्षक पुलिस,जेल बने। जहाँ जुलाई 2019 रहे और यही से इनका पुनः डीआईजी सी.आई.डी. क्राइम ब्रांच,जयपुर ट्रांसफर हो गया। जहाँ जुलाई 2020 तक पूरे एक वर्ष रहे। साल 2020 में सहाय को उप महानिरीक्षक आर्म्ड बटालियन पुलिस मुख्यालय, जयपुर में लगाया गया। दिसम्बर 2021 में प्रोमोशन मिला और डीआईजी से आईजी बने। फिर इनका फ़रवरी 2023 में महानिरीक्षक पुलिस, आर्म्ड बटालियन-प्रथम, जयपुर में स्थानांतरण हो गया। मार्च 2023 में इन्होंने बतौर महानिरीक्षक पुलिस, मानवाधिकार, पुलिस मुख्यालय, जयपुर में कार्यग्रहण किया और वर्तमान में जयपुर के पुलिस मुख्यालय में आईजी मानवाधिकार के पद पर तैनात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *