विशेष संवाददाता चिमन लाल
बेरी
स्पेशल स्टाफ झज्जर की पुलिस टीम ने थाना बेरी के एरिया से एक व्यक्ति को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की गई। मामले की जानकारी देते हुए स्पेशल स्टाफ झज्जर प्रभारी उप निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि स्पेशल स्टाफ झज्जर की पुलिस टीम थाना बेरी के एरिया में मौजूद थी। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि विशाल निवासी खापड़वास जिला झज्जर अवैध हथियार लिए हुए दुबलधन पहाड़ीपुर रोड पर अखाड़ा के पास खड़ा हुआ है। इस गुप्त सूचना के आधार पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए स्पेशल स्टाफ झज्जर में तैनात मुख्य सिपाही नवीन कुमार की पुलिस टीम उपरोक्त स्थान पर पहुंची तो एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर काबू करके उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक अवैध पिस्तौल बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी की पहचान उपरोक्त के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना बेरी में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई करते हुए उसे अदालत झज्जर में पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।