नव वर्ष 2026 के पहले दिन दिल्ली के प्रसिद्ध झंडेवाला देवी मंदिर में सैकड़ों भक्तों ने किए माता के दर्शन

वरिष्ठ पत्रकार मणि आर्य

झंडेवाला देवी मंदिर के रवींद्र गोयल अतिरिक्त प्रबंधक ने बताया कि नव वर्ष 2026 के उपलक्ष्य में भक्तों की अपार भीड को ध्यान में रखते हुऐ झंडेवाला देवी मंदिर में व्यापक प्रबंध किये गये हैं। कई दिनों से चल रही तैयारियों के बीच आज प्रात: 3.30 बजे मंदिर के पट खुलते ही अपार जनसमूह मां के जयकारे लगाता हुआ मंदिर में प्रवेश कर गया । यह समाचार लिखने तक करीब 70000 भक्त मां के दर्शन कर चुके हैं और अभी भी लंबी लंबी लाईनें लगी हुई हैं। इस समय दिन के तीन बजने वाले हैं और मंदिर रात दस बजे तक खुला रहे गा।

मां के दर्शनों के लिये तीन लाईनों से भवन में पहुंचा जा सकता है। इसे छोड कर अन्य तीन द्वार भी प्रवेश के लिये बनाये गये हैं जहां से विशेष कयू आर कोड द्वारा मंदिर में प्रवेश दिया जा रहा है । लाईनों में दर्शन के लिय काफी समय लग रहा है। मंदिर की सुचारू व्यवस्था के बावजूद लाईनों में एक डेढ घंटे का समय लग रहा है। सभी भक्तों को निकासी द्वार पर प्रसाद दिया जा रहा है। सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गये हैं। मंदिर के सेवादार बडी तत्परता से अपनी अपनी सेवा पर लगे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *