नशीले पदार्थो की तस्करी करने वालो के खिलाफ रोहतक पुलिस की कडी कार्यवाही

विशेष संवाददाता चिमन लाल

इस साल 161 आरोपियों को मादक पदार्थों सहित किया गिरफ्तार, नशे का नेटवर्क चलाने वाले 33 तस्कर भी गिरफ्तार

रोहतक

रोहतक पुलिस द्वारा अपराध की रोकथाम व अपराधियों के धरपकड़ के लिए निरंतर कार्यवाही की जा रही है। रोहतक पुलिस ने साल 2025 मे अब तक नशीले पदार्थों की तस्करी के 92 मामलो मे 161 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा नशीले पदार्थो की अलग-2 स्थानों पर सप्लाई करने वाले 33 नशा तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। रोहतक पुलिस द्वारा 21 मामलों में बड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया गया है जिसमें 46 आरोपियों को काबू किया है।
रोहतक पुलिस द्वारा सराहनीय कार्य करते हुए नशीले पदार्थो की तस्करी करने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते नकेल कसने का काम किया है। माह जनवरी से लेकर अब तक रोहतक पुलिस द्वारा लाखो रूपये की कीमत के नशीले पदार्थो को जब्त किया गया है। जब्त किए गए नशीले पदार्थ में 6 किलो 644 ग्राम अफीम, 20 किलो 211 ग्राम चरस, 1003 किलो 599 ग्राम पप्पी हस्क, 1 किलो 189 ग्राम हैरोईन, 496 किलो 956 ग्राम गांजा, प्रतिबंधित 149 बोतल विनरेक्स, 150 टेबलेट व 7 किलो 480 ग्राम अफीम पौधे बरामद हुए है। रोहतक पुलिस द्वारा आदतन अपराधियो के खिलाफ पीआईटीएनडीपीएस अधिनियम के तहत 04 आरोपियो का केस तैयार किया गया। 04 आरोपियो के केस को पुलिस महानिदेशक हरियाणा के माध्यम से गृह विभाग, हरियाणा को भेजा गया। गृह विभाग, हरियाणा द्वारा 02 केसों पर कार्यवाही करते हुए प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए 02 आरोपियो जेल मे रखने के लिए निरुद्ध रखने के आदेश जारी करवाये गये। बाकी 2 केसों में अभी कार्यवाही चल रही है। जिला पुलिस द्वारा नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी कर की गई कमाई से आरोपियों द्वारा खरीदी गई सम्पति को कुर्क किया गया है। जिला पुलिस द्वारा इस साल 06 आरोपियो की 39 लाख 51 हजार 951/- रुपये कीमत की सम्पति कुर्क करवाई गई है।
रोहतक पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ आमजन को जागरूक करने के लिए निरंतर अभियान चलाए जा रहा है। इसके लिए एक विशेष टीम का भी गठन किया गया है जो प्रतिदिन अलग-2 स्थानों पर जाकर लोगो को नशे के खिलाफ जागरूक कर रहे है। रोहतक पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर नशे के सेवन करने वालों के खिलाफ भी कार्यवाही की जा रही है। समय-2 पर पार्कों आदि में छापेमारी कर नशा करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाती है। इस दौरान जो लोग नशा करने के आदी हो चुके है तथा जिनकी इच्छा नशा छोडने की है उनके परिवार से संपर्क कर, ऐसे लोगो को काउंसलिंग की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। नशामुक्ति केंद्रों के माध्यम से उनका ईलाज कराया जा रहा है तथा उनकी नशे की लत को छुड़ाने के प्रयास किए जा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *