विशेष संवाददाता चिमन लाल
रोहतक
रोहतक पुलिस की टीम ने दौराने गश्त गाडी सवार तीन युवको को नशीले पदार्थो सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियो से कुल 253 ग्राम अफीम बरामद हुआ है।आरोपियो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना महम मे अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया है। प्रभारी एवीटी एवं पी.ओ स्टाफ उप.नि. रामबीर कुमार ने बताया कि स.उप.नि. संजय के नेतृत्व मे पुलिस टीम गांव फरमाणा के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये गांव मालवी मोड, फरमाणा के पास नाकाबंदी करते हुये वाहनो की चैकिंग करनी शुरु की। गांव मालवी की तरफ से आ रहे गाडी सवार युवको को शक के आधार पर काबू किया गया। युवको की पहचान दिनेश पुत्र सुभाषचन्द्र निवासी गांव भराण हाल जींद, राजकुमार पुत्र मनोहर लाल निवासी जुलाना व रोबिन पुत्र फुलकुमार निवासी लाखनमाजरा के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर राजकुमार से 141 ग्राम व रोबिन से 112 ग्राम अफीम जो कुल 253 ग्राम बरामद हुई। आरोपियो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना महम मे अभियोग संख्या 27/2026 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।