नशीले पदार्थ सहित दो युवक काबू , 168 ग्राम गांजा बरामद

विशेष संवाददाता चिमन लाल

रोहतक

रोहतक पुलिस की टीम ने दो युवको को नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियो से 168 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। आरोपियो के ख़िलाफ़ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई हैं। प्रभारी थाना आर्य नगर पीएसआई बिजेन्द्र ने बताया कि स.उप.नि उधम के नेतृत्व में पुलिस टीम रेलवे एलिवेटेड पुल के लगते रोड के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त दो युवको को शक के आधार पर काबू किया गया। युवको की पहचान दिनेश व सौरभ दोनों निवासी गांधी कैम्प रोहतक के रुप मे हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर सौरभ से 101 ग्राम व दिनेश से 67 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। आरोपियो के खिलाफ अभियोग अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *