विशेष संवाददाता चिमन लाल
रोहतक
नगर निगम के संयुक्त आयुक्त भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि आज दोपहर के बाद नगर निगम के नागरिक सुविधा केन्द्र में बने सभी काउंटर का निरीक्षण किया गया तथा वहां पर उपस्थित व्यक्तियो की समस्याओ को सुनाकर सम्बन्धित कर्मचारियो को आवश्यक निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान आदेश दिए गए कि आमजन का कार्य समय पर किया जाये। आमजन की समस्याएं को गौर से सुना जाये तथा उनको हल करने के हर संभव प्रयास करें जाये। सम्पत्तिकर से सम्बन्धित आवेदनो पर समय पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाये अन्यथा बिना किसी कारण के देरी करने पर सम्बन्धित के विरूद्व नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जायेगी जिसके लिए सम्बन्धित कर्मचारी स्वयं जिम्मेदार होगा। नगर निगम का कार्य आमजन को समय पर सेवाएं उपलब्ध करवाना है, इसलिए आमजन के कार्य को गंभीरता से लेते हुए उसका नियमानुसार समय पर समाधान करना सुनिश्चित करे। वर्तमान वित्तवर्ष (2025-2026) के सम्पत्तिकर पर सरकार द्वारा 31 जुलाई 2025 तक 10 प्रतिशत की छूट दी जा रही है, इसलिए समय पर अपना सम्पत्तिकर जमा करवाकर छूट का लाभ ले। आमजन से अपील है कि सम्पत्ति की सूचना स्वतः प्रमाणित अवश्य करें ऐसा करने से सम्पत्ति मालिक के अतिरिक्त अन्य कोई व्यक्ति आपकी प्रोपर्टी आई.डी. पर अपना आवेदन नहीं कर सकता और न ही प्रोपर्टी आई.डी के सम्बंध में सूचना प्राप्त कर सकता है। इस प्रक्रिया के पश्चात अन्य कोई आपकी प्रोपर्टी आई.डी. का (NDC) No Dues certificate नहीं निकाल सकता है। भविष्य में सम्पत्ति आई.डी. से सम्बन्धित किसी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए सम्पत्ति का स्वतः प्रमाणित करना अतिआवश्यक है।