निर्माणधीन मकान से सामान चोरी करने की वारदात का एक आरोपी गिरफ्तार

विशेष संवाददाता चिमन लाल

रोहतक

रोहतक पुलिस की टीम ने निर्माणधीन मकान से सामान चोरी की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। प्रभारी थाना अर्बन एस्टेट उप.नि. कमलजीत ने बताया कि सेक्टर-4 एक्सटेंशन निवासी जसबीर की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि दिनांक ¾ जनवरी 2026 की रात्रि के समय जसबीर के निर्माणधीन मकान से एसी की पाइप, तार व अन्य सामान चोरी हुआ मिला। मामले की जांच उप.नि. कृष्ण द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 28.01.2026 को आरोपी राहुल पुत्र मुकेश निवासी कबीर कॉलोनी रोहतक हाल फतेहपुरी कॉलोनी रोहतक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का पुराना आपराधिक रिकार्ड रहा है। आरोपी के खिलाफ चोरी आदि की धाराओ के तहत दो मामले जिला रोहतक मे दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *