परेड के दौरान दंगा निरोधक व कानून व्यवस्था से निपटने के लिए लॉ एंड आर्डर कम्पनी ने किया अभ्यास

विशेष संवाददाता चिमन लाल

रोहतक

पुलिस अधीक्षक श्री सुरेन्द्र सिंह भौरिया के दिशानिर्देशो के अनुसार पुलिस लाईन रोहतक में सोमवार की साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रभारी थाना व अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे है। परेड मे जिला रोहतक के सभी थाना/चौकी, पुलिस कार्यालय ऑफिस व जिला मे तैनात सभी जवानो ने हिस्सा लिया। रोहतक पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था की विकट परिस्थिति से निपटने के लिए लॉ एंड आर्डर कम्पनी को पुलिस लाईन में अभ्यास कराया गया। अभ्यास के दौरान जवानों को कानून व्यवस्था स्थिति के दौरान दंगा निरोधक उपकरण चलाने बारे जानकारी दी गई। जवानों को दंगा निरोधक उपकरण जैसे लाठी-डंडा चार्ज, केन-शील्ड, धकेल पोजीशन आदि का बारीकी से अभ्यास कराया गया है। जिला पुलिस हर प्रकार की विषम स्थिति से निपटने के लिए तैयार है सक्षम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *