पाडा मोहल्ला निवासी सावन की चाकू से वार कर हत्या की वारदात का पांचवा आरोपी गिरफ्तार

विशेष संवाददाता चिमन लाल

रोहतक

रोहतक पुलिस की टीम ने पाडा मोहल्ला निवासी सावन की चाकू से वार कर हत्या करने की वारदात में शामिल रहे पांचवे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। प्रभारी थाना पुरानी सब्जी मंडी उप.नि. सुशील कुमार ने बताया कि दिनांक 24.01.2026 को पुलिस को सूचना मिली की पाडा मौहल्ला रोहतक मे झगड़ा हुआ है। पुलिस टीम ने तुंरत मौक पर पहुंचकर जांच शुरु की। झगड़े मे एक युवक पर चाकुओं से हमला किया गया। जिसे ईलाज के लिये अस्पताल ले जाया गया है। डॉक्टरों की टीम द्वारा युवक को मृत घोषित किया गया। मृतक युवक की पहचान सावन पुत्र सुभाष निवासी पाडा मौहल्ला के रूप मे हुई। प्रारंभिक जाँच में सामने आया कि दिनांक 24.01.2026 को पाड़ा मोहल्ला निवासी सुभाष अपनी बुआ व भाई के लडके के साथ गली में खड़ा हुआ था। सुभाष का बेटा सावन घर के बाहर बैठा हुआ था। करीब 2 बजे आशु का भांजा आकर सावन के साथ गाली गलौज करने लगा। सुभाष ने युवक को समझाकर वापस भेज दिया। जिसके बाद आशु, शिवम, रविंद्र, सुरेंद्र, बिजेन्दर व अन्य युवक अपने हाथों में छुरी व चाकू लिये हुये आये। आशु व उसके साथ आए अन्य युवको ने सावन को मारने लगे। सावन अपने आप को बचाने के लिए मंदिर के अंदर भाग गया। युवकों ने मंदिर के अंदर घुसकर सावन पर चाकू से वार कर दिया। लगी चोटे के कारण सावन वही गिर गया। युवक मौक़े से फ़रार हो गए। सावन को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहा पर डॉक्टरों की टीम द्वारा सावन को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक युवक की लाश का आज पोस्टमार्टम करवाया गया है। मामले की जांच उप.नि. सुरेन्द्र द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 29.01.2026 को आरोपी चिराग उर्फ कालू पुत्र संजय निवासी पाडा मौहल्ला रोहतक को गिरफ्तार किया गया है। वारदात मे शामिल रहे नाबालिग युवक सहित 04 आरोपियो को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *