पात्र महिलाओं को दिया जाएगा चालक व आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

विशेष संवाददाता चिमन लाल

इच्छुक महिलाएं 28 अक्तूबर तक करें आवेदन

रोहतक,

उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि हरियाणा महिला विकास निगम द्वारा गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली 18 से 45 वर्ष की स्थायी निवासी लड़कियों व महिलाओं के लिए बहादुरगढ़ तथा रोहतक में स्थित मारुति सुजुकी ट्रेनिंग सेंटर में 21 दिन का चालक प्रशिक्षण और आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। इच्छुक लड़कियां व महिलाएं 28 अक्तूबर 2025 तक आवेदन कर सकती है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाली महिलाओं व लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम चलाया है। हरियाणा महिला विकास निगम के माध्यम से पात्र परिवारों की महिलाओं को चालक व आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षणार्थी को 1000 रुपये का वजीफा भी दिया जाएगा। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि चालक व आत्मरक्षा प्रशिक्षण लेने की इच्छुक महिलाएं 28 अक्तूबर 2025 तक ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन का प्रोफार्मा हरियाणा महिला विकास निगम के कार्यालय में उपलब्ध है। आवेदन के साथ वांछित प्रमाण पत्रों की सत्यापित प्रतियां पंजीकृत डाक, दस्ती तौर तथा ईमेल १९८२2द्धस्रष्ञ्चद्दद्वड्डद्बद्य.ष्शद्व के माध्यम से स्थानीय कार्यालय में आमंत्रित किए जाते है। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार्य नहीं होंगे। इच्छुक पात्र आवेदक द्वारा दूरभाष नंबर, ईमेल एड्रेस तथा सक्षम अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्रों की सत्यापित प्रति संलग्न करना अनिवार्य होगा।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि हरियाणा महिला विकास निगम, पंचकूला द्वारा केवल गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) या जिस परिवार की आय परिवार पहचान पत्र में एक लाख 80 रुपए से कम है उन परिवारों की लड़कियों व महिलाओं के लिए ही ये चालक तथा आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किये गए हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए निश्चित पात्रता अनुसार आवेदन करने वाली महिला व लडक़ी हरियाणा राज्य की मूल निवासी हो तथा उसकी आयु 18 से 45 वर्ष के बीच और शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास होनी चाहिए। इसमें शैक्षणिक योग्यता को वरीयता दी जाएगी। इसके अलावा, आवेदक की अच्छी दृष्टि हो दृष्टिहीनता न हो। वहीं उनके पास वैध लर्नर लाइसेंस भी होना चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रत्येक प्रशिक्षणार्थी को एक हजार रुपए वजीफा भी दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए हरियाणा महिला विकास निगम की जिला प्रबंधक के स्थानीय कार्यालय जिला विकास भवन स्थित कमरा संख्या 224-225 तथा कार्यालय के दूरभाष संख्या 01262-250164 पर संपर्क कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *