विशेष संवाददाता चिमन लाल
रोहतक
रोहतक पुलिस ने पीएमएमएल मे जॉब दिलाने के नाम पर 20 लाख रुपये की हुई ठगी की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को आज पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। प्रभारी थाना सांपला उप.नि. पकंज कुमार ने बताया कि भैसरु खुर्द निवासी प्रमोद की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आय़ा कि प्रमोद की जान पहचान कुछ समय पहले अतुल निवासी दिल्ली से हुई। अतुल ने खुद को गृह मंत्रालय मे एसएसओ के पद पर कार्यरत बताया। जिसने प्रमोद को कहा कि वह पीएमएमएल (प्राइम मिनिस्टर संग्रहालय और लाइब्रेरी) मे तीन/चार बच्चो को 4/4 लाख रुपये मे कॉन्ट्रेक्ट बेस पर नौकरी लगवा सकता है। प्रमोद ने अतुल की बातो मे आकर 20 लाख रुपये मे गांव के गगन, सचिन, मोनिका व नेहा के कागजात दे दिये। उसने अतुल को 3 लाख रुपये ऑनलाइन व 17 लाख रुपये कैश दे दिये। करीब एक माह बाद फर्जी पीएमएमएल के नौकरी का ज्वाइनिंग लैटर बनाकर दे दिया। मामले की जांच पीएसआई सुशील द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 21.01.2026 को पुलिस टीम पीएसआई सुशील, मुख्य सिपाही सोमबीर व मुख्य सिपाही सुमित द्वारा छापेमारी करते हुये आरोपी अतुल पुत्र सुरेश निवासी गांव बुराडी दिल्ली हाल उदयपुर, राजस्थान को गिरफ्तार किया गया है।