विशेष संवाददाता चिमन लाल
उपस्थितगण ने राष्ट्रीय एकता की ली शपथ व देश की एकता, अखंडता बनाये रखने का लिया संकल्प
रोहतक,
जिला के गांव सुनारिया स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पीटीसी सुनारिया के एसपी ध्यान सिंह के आदेशानुसार किया गया। कार्यक्रम का संचालन डीएसपी कुलबीर सिंह के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर उनके योगदान को श्रद्धा पूर्वक स्मरण किया गया। वक्ताओं ने उनके अदम्य साहस, दृढ़ निश्चय और भारत के एकीकरण में निभाई गई ऐतिहासिक भूमिका को नमन किया। कार्यक्रम के दौरान सभी अधिकारियों एवं प्रशिक्षणरत कर्मियों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली और देश की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने का संकल्प लिया। सरदार पटेल के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए यह संदेश दिया गया कि—जब हम संगठित रहते हैं, तभी राष्ट्र मजबूत होता है।