पुलिस कमिश्नर झज्जर डॉ राजश्री सिंह ने जिला वासियों को दी नव वर्ष की शुभकामनाएं

विशेष संवाददाता चिमन लाल

झज्जर

पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह की ओर से सभी जिला वासियों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। यह नया वर्ष आपके जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए। बीता वर्ष हमें बहुत कुछ सिखाकर गया है और आने वाला वर्ष नई आशाओं, नए संकल्पों और सकारात्मक ऊर्जा से भरा हो, यही कामना है। डॉ. राजश्री सिंह ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें, आपसी भाईचारे और सौहार्द को मजबूत करें तथा सुरक्षित और जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएं। पुलिस सदैव आपकी सेवा, सुरक्षा और विश्वास के लिए प्रतिबद्ध है। नववर्ष मंगलमय हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *