विशेष संवाददाता चिमन लाल
रोहतक
पुलिस अधीक्षक श्री सुरेंद्र सिंह भौरिया के दिशानिर्देशों अनुसार पुलिस लाईन रोहतक में सोमवार की साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रभारी थाना व अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे है। परेड मे जिला रोहतक के सभी थाना/चौकी, पुलिस कार्यालय ऑफिस व जिला मे तैनात सभी जवानो ने हिस्सा लिया।अभ्यास के दौरान जवानों को कानून व्यवस्था स्थिति के दौरान दंगा निरोधक उपकरण व यातायात नियमो बारे जानकारी दी गई। जिला पुलिस हर प्रकार की विषम स्थिति से निपटने के लिए तैयार है सक्षम है।