विशेष संवाददाता चिमन लाल
रोहतक
रोहतक पुलिस द्वारा आज पुलिस लाईन में जवानो द्वारा योगा अभ्यास किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने हिस्सा लिया है। कार्यक्रम में जवानों ने योगा ट्रेनर के कुशल मार्गदर्शन में व्यायाम किए। जवानों ने अलग-2 प्रकार के व्यायामों के अभ्यास किए। जवानों को योग कराया। योग की शुरुआत प्राणायाम से की गई। जवानों को ध्यान लगाने की क्रिया के बारे में भी अवगत कराया गया। जवानो को योग आसन का भी अभ्यास करवाया। इस दौराने योग शिक्षक ने जवानो को योग के फायदे बताएं तथा स्वस्थ रहने के मूल-मंत्र दिए। उन्होंने जवानो को स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से व्यायाम करने, संतुलित भोजन खाने व उचित नींद लेने व स्वस्थ रहने के उपायो बारे भी विस्तार से बताया। उन्होने कहा कि शारीरिक फिटनेस के साथ-साथ मानसिक स्वास्थय का ध्यान रखे व रोज़ाना अपने लिए समय निकाल कसरत करने बारे सलाह दी।