ज़म ज़म फाउन्डेशन के द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 75 वें जन्मदिवस के शुभ अवसर पर आज मल्का गंज क्षेत्र के आर्य पूरा स्थित लोधी राजपूत धर्मशाला में डॉ. श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल के सहयोग से एक नि:शुल्क मोतियाबिंद जाँच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 150 लोगों की नि:शुल्क मोतियाबिंद की जाँच की गई तथा 25 लोगों को नि:शुल्क मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए दो दिन बाद कि रोटरी-डॉ. श्रॉफ चैरिटी आई क्लिनिक करोल बाग में आने की तारीख दी गई
इस अवसर पर मल्का गंज क्षेत्र की निगम पार्षद बहन रेखा अमरनाथ ज़म ज़म फाउन्डेशन के प्रमुख संरक्षक श्री योगेन्द्र सिंह मान अध्यक्ष शमीम अहमद खान उपाध्यक्षा ममता आनन्द उपाध्यक्ष चन्दन गिरी गोस्वामी सचिव मौहम्मद क़ादिर व मौहम्मद अज़हर कोषाध्यक्ष ज़हीर आलम भाजपा मल्का गंज मण्डल के अध्यक्ष नितिन गुप्ता महामंत्री भारत भूषण मंत्री दिनेश सोनकर व सुनील बोध कोषाध्यक्ष संजय जैन पूर्व मण्डल अध्यक्ष दिनेन्दर सोनकर पूर्व मण्डल अध्यक्ष सुरेन्दर मोहर सहित नीलू सोनकर, सतीश कोहली, एडवोकेट अमित आनन्द, हरीश लोधी,मनोज कुमार, मुकेश लोधी,सुनील लोधी,अजय लोधी,सचिन लोधी,संजय लोधी, मौहम्मद कामिल, सुदेश बक्शी, वैशाली गुप्ता, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित हुए
इस मौके पर डॉ. श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल से डॉ. रिंकल गोयल व मौहम्मद मुज़ामिल के साथ आई टीम का स्वागत भी किया गया