झज्जर
सोमवार को पुलिस अधीक्षक डॉ अर्पित जैन द्वारा अचानक पुलिस अधीक्षक कार्यालय में केक मंगवाया गया। जिसका जन्मदिन था उसे भी नहीं पता केक किस लिए आया है। अचानक सरप्राइस देते हुए एएसआई रवि कुमार को पुलिस अधीक्षक महोदय ने कार्यालय में बुलाया और केक कटवा कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई। पुलिस अधीक्षक कार्यालय झज्जर में तैनात पुलिस अधीक्षक के प्रवाचक (रीडर) सहायक उप निरीक्षक रवि के जन्मदिन पर सोमवार को एसपी डॉ अर्पित जैन ने सरप्राइज गिफ्ट दिया। एएसआई रवि के 39 वें जन्मदिन के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सरप्राइस गिफ्ट देते हुए केक काटा गया। इस अवसर पर एसपी डॉ अर्पित जैन व कार्यालय में स्थित सभी शाखा प्रभारियों व अन्य कर्मचारियों द्वारा एएसआई रवि को केक खिलाते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई। नवनियुक्त एसपी डॉ अर्पित जैन ने एक नई शुरुआत करते हुए कार्यालय में किसी पुलिस कर्मचारी का जन्मदिन मनाने की पहल की है। ड्यूटी पर व्यस्तता के चलते घर पर ना पहुंचने के कारण कार्यालय में ही केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। जानकारी देते हुए सेना लिपिक संदीप कुमार पिलानिया ने बताया कि बतौर रीडर तैनात एएसआई रवि का कार्यालय में ड्यूटी की व्यस्तता को मद्देनजर रखते हुए उनका जन्मदिन कार्यालय में मनाया। पुलिस अधीक्षक झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन द्वारा सोमवार को रीडर पद पर तैनात सहायक उप निरीक्षक रवि कुमार को अपने कार्यालय में बुलाकर उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी। जन्मदिन की खुशियों को साझा करते हुए केक काटकर एक दूसरे को खिलाते हुए सभी का मुंह मीठा करवाया गया। पुलिस अधीक्षक ने रवि कुमार को बधाई दी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ अर्पित जैन की मुख्य मौजूदगी में उप निरीक्षक कृष्ण कुमार हैड क्लर्क, सहायक उप निरीक्षक संदीप कुमार सेना क्लर्क, सुरक्षा शाखा प्रभारी एएसआई लोक मनी, मुख्य सिपाही राजेश कुमार व अन्य पुलिसकर्मियों ने जन्मदिवस पर पर रवि कुमार को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी।