प्राचीन ऐतिहासिक झण्डेवाला देवी मन्दिर में गणेश उत्सव की धूम

प्राचीन ऐतिहासिक झण्डेवाला देवी मन्दिर में गणेश उत्सव आज 27  अगस्त, 2025 से प्रारंभ हो गया है। यह कार्यक्रम 06 सितंबर, 2025, गणेश चतुर्दशी तक मनाया जाएगा। 

आज प्रात: 9-00 बजे मंदिर से प्रतिमा की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ों महिला सेवादारों और रंग बिरंगी पगड़ी पहने पुरुष सेवादार मराठा बैंड की धुन पर नाच रहे थे। गणपति जी की  विधिवत स्थापना प्रातः 10:00 बजे की गयी। पश्चात आज के यजमान द्वारा गणपति जी का विधिवत पूजन व आरती की गयी। गणपति जी का भव्य दरबार सजाया गया है।

आरती के बाद सभी उपस्थित भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *