यूपी के चंदौली में फायर ब्रिगेड के कॉन्स्टेबल को विजिलेंस टीम ने 10 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ लिया, फिर ऑफिस से खींचकर ले गई। कॉन्स्टेबल खुद को छुड़ाने के लिए हाथ-पैर मारता रहा। धौंस भी दिखाई, लेकिन टीम ने उसे छोड़ा नहीं और जबरन गाड़ी में बैठाया। गाड़ी में बिठाने के बाद कॉन्स्टेबल दूसरी तरफ का गेट खोलकर भागने लगा तो अफसरों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। कॉलर पकड़कर थप्पड़ जड़े। इसके बाद विजिलेंस टीम उसे वाराणसी ले गई। कॉन्स्टेबल का नाम राजकमल है। वह मुगलसराय के अग्निशमन अधिकारी के कार्यालय में तैनात है।
साभार वरिष्ठ पत्रकार तनसीम हैदर