बेंगलुरु में बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. इसमें एक आईटी इंजीनियर ने फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया और उसकी पत्नी ने 17वीं मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी। बेंगलुरु के थानिसंद्रा की भारतीय सिटी के निको होम्स में रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है. तेलंगाना के सिद्दीपेट जिले के मूल निवासी 32 साल सॉफ्टवेयर इंजीनियर भानु चंद्र रेड्डी कुंटा अपने अपार्टमेंट के एक कमरे में गए और फांसी लगा ली. बार-बार दरवाजा खटखटाने पर भी जब तो पत्नी बीबी शाज़िया सिराज को संदेह हुआ. उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड और पड़ोसियों को अलर्ट किया. जब दरवाजा खोला गया तो वह भानु चंद्र कमरे में फांसी पर लटके पाए गए।
पति का शव मिलने के कुछ ही समय बाद IBM में काम करने वाली शाजिया ने उसी सोसायटी की 17वीं मंजिल से छलांग लगा दी.कुछ ही घंटों में पति-पत्नी की मौत की इस घटना ने पूरे इलाके को हैरान कर दिया. पुलिस ने तेलंगाना के इस परिवार के सदस्यों की शिकायतों के आधार पर दो मामले दर्ज किए हैं.लेकिन सबके बीच चर्चा यही रही कि आखिर महीनों लाखों कमाने वाले दंपति ने क्यों मौत को गले लगा लिया. इसके पीछे घरेलू विवाद है या फिर कुछ और। दोनों के बीच पारिवारिक विवाद प्रथमदृष्टया इस घटना की वजह माना जा रहा है. दोनों की शादी करीब 9 साल पहले हुई थी और उसके पहले दोनों लिव इन रिलेशनशिप में भी थे. ये जानकारी भी सामने आई है कि दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था.हालांकि पुलिस की गहन जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आने की संभावना है।
परिवार वाले अभी इस घटना को लेकर सदमे में हैं और कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हैं. पुलिस रिश्तेदारों, करीबियों और पड़ोसियों से घटना के बारे में मालूमात कर रही है।
सौ एनडीटीवी