विशेष संवाददाता चिमन लाल
स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर एसडीएम रेणुका नांदल ने अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
बेरी
स्थानीय भागलपुरी चौक स्थित खेल स्टेडियम में आगामी 15 अगस्त को उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। एसडीएम रेणुका नांदल ने मंगलवार को उपमंडल सचिवालय बेरी स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व है, कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ निष्ठा और लग्न के साथ काम करें।
एसडीएम ने आयोजन स्थल की सफाई, बैठने की व्यवस्था, मंच की सजावट, शौचालय व्यवस्था, एंबुलेंस, पेयजल आदि व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की टीमों के चयन के लिए भी अधिकारियों की जिम्मेदारी लगाते हुए कहा कि इस बात का भी पूरा ख्याल रखा जाए कि सभी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां सामाजिक उपदेश, राष्ट्रीयता और देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हों। एसडीएम ने बताया कि समारोह में सरकार द्वारा क्रियान्वित जनकल्याणकारी नीतियों को प्रदर्शित करती हुई झांकियां भी शामिल की जाए। उन्होंने बताया कि 13 अगस्त को फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल करवाई जाएगी। स्वतन्त्रता सेनानी, युद्ध वीरांगनाओं व अन्य अतिथियों को निमंत्रण व बैठने की उचित व्यवस्था के लिए सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि अधिकारी व कर्मचारी अपने-अपने विभाग से संबंधित सौंपी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन निष्ठापूर्वक करें। इसमें किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ठ कार्य करने वाले कार्मिकों, उपमंडल क्षेत्र के सामाजिक संगठनों द्वारा किए गए विशेष प्रशंसापूर्वक कार्यों, खेल क्षेत्र में प्राप्त विशेष उपलब्धियों के नाम व जानकारी उपमंडल स्तर पर 5 अगस्त तक अवश्य भेज दें।
इस अवसर पर एसीपी अनिल कुमार, एसएमओ डॉ सुभाष चंद्र, खंड शिक्षा अधिकारी रोहतास दहिया, नपा सचिव पूजा साहू, एएसआर राजेश, महिला बाल विकास विभाग एवं कार्यक्रम अधिकारी सबिता , एसईपीओ सत्यवान अहलावत, मार्किट कमेटी सचिव संजय फौगाट, पशुपालन विभाग से एसडीओ डॉ ऋषिपाल, पब्लिक हैल्थ विभाग के एसडीओ वीरेंद्र सिंह, पंचायती राज विभाग से एसडीओ ईश्वेंद्र , खाद्य आपूर्ति विभाग से निरीक्षक दीपक कुमार, जेई सुधीर कादयान, खंड कृषि कार्यालय से संजय सिंह, बागवानी विभाग से वीरेंद्र तोमर, सुपरवाइजर नीरज हित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।