बेरी समाधान शिविर में बाघपुर के ग्रामीणों ने रखी पेयजल पाइप लाइन लीकेज की समस्या, एसडीएम ने मौके पर करवाया समाधान

विशेष संवाददाता चिमन लाल

समाधान शिविर नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान में अहम कड़ी: एसडीएम

बेरी (झज्जर),

समाधान शिविर नागरिकों की समस्याओं समाधान में अपने मूल उद्देश्य की पूर्ति करते हुए नागरिकों को राहत प्रदान कर रहे हैं। सोमवार को बेरी लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम रेणुका नांदल ने नागरिकों की समस्याओं को सुना। गौरतलब है कि बाघपुर के ग्रामीणों ने पानी की पाइपलाइन लीकेज की शिकायत समाधान शिविर में दी थी, एसडीएम ने मामले में तुरंत संज्ञान में लेते हुए जनस्वास्थ्य विभाग को तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए।
एसडीएम रेणुका नांदल ने बताया कि संबंधित विभाग द्वारा गांव बाघपुर में लीकेज पाइपलाइन पर तुरंत प्रभाव से कार्य करते हुए ठीक करवा दिया है। इस उपरांत ग्रामीणों ने भी शिकायत का निवारण होते ही एसडीएम रेणुका नांदल सहित प्रशासन का आभार जताया।
इसके अलावा सोमवार को समाधान शिविर में काफी संख्या में नागरिक समस्याएं लेकर पहुंचे। एसडीएम ने हर व्यक्ति की बात बेहद गंभीरता से सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। शिविर में शिकायतें सुनने के दौरान एसडीएम ने कहा कि समाधान शिविर शिकायतों के निदान का केंद्र बन रहे हैं। समाधान शिविर में स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, और सामाजिक कल्याण से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रमुख तौर से प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, जमीन का पंजीकरण, समाज कल्याण पेंशन, राशन कार्ड, वाहन पंजीकरण, अवैध कब्जे आदि शिकायतें रखी गई। इस अवसर पर आयुष विभाग से डॉ बरखा वत्स, पीडब्ल्यूडी के एसडीओ अजय कुमार, जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ राजीव यादव, नपा सचिव पूजा साहू, पशुपालन विभाग से डॉ ऋषिपाल, जेई पीडब्ल्यूडी प्रवीण अहलावत, विकास एवं पंचायत विभाग से पटवारी पवन, राजस्व विभाग से मंजीत कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *