बेरोजगारी भत्ता स्कीम के तहत 30 नवंबर तक करें आवेदन

विशेष संवाददाता चिमन लाल

झज्जर

रोजगार विभाग हरियाणा द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पुरानी बेरोजगारी भत्ता स्कीम के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर है। रोजगार अधिकारी सुनीता फोगाट ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला के सभी बेरोजगार प्रार्थी विभागीय साइट https://hrex.gov.in/ पर ऑनलाइन आवेदन कर 30 नवंबर तक अपने दस्तावेज रोजगार कार्यालय में जमा करवा सकते है। पहले से बेरोजगारी भत्ता ले रहे प्रार्थी विभागीय साइट https://hrex.gov.in/ पर अपना ऑनलाइन आवेदन करने उपरांत अपना शपथ पत्र 30 नवंबर तक रोजगार कार्यालय में जमा करवाएं। प्रार्थियों से अपील की है कि विभागीय पोर्टल पर सभी नियमानुसार आवेदन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *