बैग छीनने की कोशिश करने के मामले मे दो आरोपी गिरफ्तार

विशेष संवाददाता चिमन लाल

किला मोहल्ला पार्किंग के पास पैदल जा रही महिला के हाथ से पर्स छीनने की कोशिश

रोहतक

रोहतक पुलिस की टीम ने किला मोहल्ला पार्किंग के पास पैदल जा रही महिला के हाथ से पर्स छीनने की कोशिश करने की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे दो आरोपियो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।प्रभारी थाना पुरानी सब्जी उप.नि. सुशील कुमार ने बताया कि दिनांक 15.09.2025 को किला मौहल्ली निवासी एक महिला की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि दिनांक 14.09.2025 को दोपहर करीब 4:30 बजे वह अपनी पडोसन के साथ बाजार गयी हुई थी। दोनों महिलाएं वापिसी के समय जब किला मौहल्ला पार्किंग के नजदीक पहुंची तो मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आये। मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक ने नीचे उतरकर एक महिला के हाथ मे लिये हुये बैग को छीनने के लिये छपटा मारा। बैग की एक साइड की डोर टूटने पर वह नीचे गिर और बैग उसके हाथ मे ही रह गया। युवक डर के मारे मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके से फरार हो गये। मामले की जांच पुलिस चौकी किला रोड स.उप.नि. सतीश के नेतृत्व मे मुख्य सिपाही मानविन्द्र द्वारा अमल मे लाई गई। दिनांक 16.09.2025 को आऱोपी शुभम उर्फ सुमित निवासी उतम विहार व अमन निवासी शास्त्री नगर रोहतक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से वारदात मे प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *