भारत निर्वाचन आयोग की हिदायत अनुसार मतदाता सूचियों को 3 अक्तूबर तक एक्सेल शीट में करें तैयार : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सचिन गुप्ता

विशेष संवाददाता चिमन लाल

वर्ष 2002 व 2024 की मतदाता सूची दोनों में मिलने वाले मतदाताओं की सूची 3 अक्तूबर तक होगी तैयार

रोहतक,

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सचिन गुप्ता ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की हिदायत अनुसार बूथ स्तर अधिकारियों द्वारा मतदाता सूची के गहन संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में मतदाता सूची वर्ष 2002 एवं 2024 की मतदाता सूची का मिलान किया गया है। मिलान के दौरान दोनों सूचियों में मिलने वाली मतदाताओं की सूची एक्सेल शीट (सॉफ्ट कॉपी) में तैयार की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी सचिन गुप्ता ने बताया कि यह कार्य तिथि बुद्ध होने के कारण समय पर पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जिला के अंतर्गत आने वाले चारों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के बूथ स्तर अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे दोनों सूचियों में मिलने वाले मतदाताओं की एक्सेल शीट 3 अक्तूबर 2025 तक अपने ही कार्यालय में तैयार करके संबंधित सुपरवाइजर के पास जमा करवाना सुनिश्चित करें ताकि सभी सुपरवाइजर इस सूची को जिला निर्वाचन कार्यालय में संबंधित अधिकारी/कर्मचारी के पास जमा करवा सके। यदि कोई सुपरवाइजर स्कूल हैड नहीं है, तो स्कूल हैड उनके साथ किसी तकनीकी अधिकारी को नियुक्त करें ताकि कार्य समय पर पूर्ण किया जा सके। समय पर कार्य पूर्ण न होने की अवस्था में संबंधित अधिकारी/कर्मचारी के विरुद्ध निर्वाचन नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी, जिसके लिए संबंधित अधिकारी/कर्मचारी स्वयं जिम्मेवार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *