आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने मध्य प्रदेश भाजपा सरकार के मंत्री विजय शाह को पद से हटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर किया है.
याचिका में कहा गया है कि विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी के संबंध में अत्यंत ही अमर्यादित टिप्पणी की गई.
इसके बाद मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में अपने स्तर से एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए और सुप्रीम कोर्ट ने भी विजय शाह को कड़ी फटकार लगाई. इसी प्रकार राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी विजय शाह की टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति की.
अमिताभ ठाकुर ने याचिका में कहा है कि चारों तरफ निंदा होने के बाद भी उन्हें अब तक पद से नहीं हटाया गया है, जो घोर आपत्तिजनक है और आम जन में भारी विक्षोभ की स्थिति पैदा कर रहा है.
अतः उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से विजय शाह को तत्काल पद से हटाए जाने के निर्देश देने की प्रार्थना की है.
डॉ नूतन ठाकुर
प्रवक्ता
आजाद अधिकार से
CJM ने विनय नरवाल की पत्नी के टिप्पणी मामले में FIR प्रार्थना पत्र पर आख्या मांगी
सीजेएम लखनऊ ऋषिकेश पांडे ने पहलगाम में शहीद हुए नेवी अफसर विनय नरवाल की पत्नी द्वारा धार्मिक सहिष्णुता बनाए रखने के संबंध में दिए गए बयान के बाद उनके प्रति की गई अत्यंत ही अमर्यादित टिप्पणियों के संबंध में एफआईआर दर्ज करने हेतु आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना पत्र पर थाना गोमतीनगर लखनऊ से 23 मई 2025 तक आख्या मांगी है.
अपने प्रार्थना पत्र में उन्होंने कहा है कि जिस प्रकार से विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी नरवाल के संबंध में तमाम लोगों ने टिप्पणियां की, वह किसी भी प्रकार से स्वीकार्य नहीं है.
एनसीडब्ल्यू ने इस मामले में हस्तक्षेप किया है किंतु वह पूरी तरह अपर्याप्त है.
अमिताभ ठाकुर ने इस प्रकार के कार्य व्यवहार को देश की एकता और अखंडता के लिए पूरी तरह खतरा बताते हुए विभिन्न गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग की है.