महर्षि वाल्मीकि ने दिया एकता, समानता और सदाचार का संदेश : मेयर राम अवतार वाल्मीकि

विशेष संवाददाता चिमन लाल

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर जिला स्तरीय समारोह आयोजित

रोहतक,

मेयर राम अवतार वाल्मीकि ने आमजन से महर्षि वाल्मीकि के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया है। राम अवतार वाल्मीकि आज जिला विकास भवन में संत महापुरुष सम्मान एवं विचार-प्रसार योजना के तहत महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन धर्म, सत्य, करुणा, शिक्षा, धैर्य और मानव जाति के उत्थान का संदेश देता है। उन्होंने अपने जीवन से यह दिखाया कि गलत कर्मों को छोडक़र और संघर्ष व परिश्रम से व्यक्ति महान बन सकता है। रामायण के माध्यम से उन्होंने समाज में एकता, समानता और सदाचार का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि महापुरुषों को किसी जाति अथवा क्षेत्र के बंधन में नहीं बांधा जा सकता। महापुरुषों द्वारा दी गई शिक्षा व संदेश समूचे समाज को लाभ मिलता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा की पहली ऐसी सरकार है, जिसने सभी महापुरुषों की जयंतियां सरकारी खर्च पर मनाने का निर्णय लेकर उसे प्रदेश भर में लागू किया। जबकि वर्ष 2014 से पूर्व अलग-अलग समाज के लोगों को महापुरुषों की जयंती मनाने के लिए चंदा एकत्रित करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि हरियाणा में व्यवस्था परिवर्तन में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मौजूदा मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी भी महर्षि वाल्मीकि के दिखाए हुए रास्ते पर चलते हुए दिन-रात मेहनत करके जनता की सेवा में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव में लोगों से जो भी वायदा करती है उसे अवश्य पूरा किया जाता है। हाल ही में प्रदेश में लागू की गई दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना इसका ताजा उदाहरण है।
भाजपा जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका ने अपने संबोधन में कहा कि महर्षि वाल्मीकि का संदेश हमें मेहनत करके आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि मेहनत के अलावा जीवन में आगे बढऩे का दूसरा कोई विकल्प नहीं है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि सभी महापुरुषों की जयंतियां सरकारी खर्च पर मनाई जा रही है। एसडीएम आशीष कुमार ने जिला प्रशासन की ओर से आए हुए सभी मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण जैसे महाकाव्य की रचना की। उन्होंने कहा कि हम सबको उनके आदर्शों और सिद्धांतों को अपनाकर आगे चलना होगा। पार्षद सुरेश किराड व भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुखबीर चंदोलिया ने भी अपने संबोधन में महर्षि वाल्मीकि के जीवन पर प्रकाश डाला और बताया कि उनका संदेश मौजूदा समय में भी प्रासांगिक है। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, नगराधीश अंकित कुमार, पार्षद सुरेश किराड़, जिला उपाध्यक्ष सुखबीर चंदोलिया, महामंत्री नितिन जैन, पार्षद अशोक वर्मा, सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन पदम ढुल, अमित बंसल, गीता ओल्हाण, नवीन शर्मा, अंकुश बिड्डू, कुलदीप रूडक़ी, धर्मवीर शर्मा व रिंकू कपूर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर उपमंडल स्तर पर भी आयोजित किए गए कार्यक्रम

जिला के महम उपमंडल में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा नेता दीपक निवास हुड्डा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने महर्षि वाल्मीकि के जीवन पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर महम के एसडीएम मुकुंद तंवर, ब्लॉक समिति के चेयरमेन नवनीत राठी, तहसीलदार रवि कुमार, बसंत लाल गिरधर, प्राचार्य सुरेश कुमार व मनोनीत पार्षद मीना वाल्मीकि आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार सांपला में भी महर्षि वाल्मीकि जयंती पर उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम उत्सव आनंद, मंडल अध्यक्ष कपिल खत्री इस्माइला व सरपंच पुनीत आदि मौजूद थे। कलानौर में भी महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा की प्रदेश सचिव रेनू डाबला ने कहा कि महापुरुषों के जीवन से हमें सीख लेकर समाज व देश के विकास में अपना योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर जिला राजस्व अधिकारी प्रमोद चहल, भाजपा नेता गुलशन दुआ, जिला कष्टï निवारण समिति के सदस्य रमेश चेची, नगर पालिका सचिव विनय कुमार, पार्षद राजू फौजी, मंडल अध्यक्ष कुलदीप कौशिक, रविंद्र सरपंच, पार्षद कमलेश रानी, सतुआ, चित्कु गुर्जर व हरप्रीत सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *