महिला पुलिस की टीम ने कॉलेज की छात्राओं को महिला विरुद्ध अपराध बारे किया जागरुक,
महिला हेल्पलाइन न. 1091, दुर्गा ऐप व 112 इंडिया ऐप बारे दी विस्तृत जानकारी

बहादुरगढ़

झज्जर पुलिस द्वारा एसपी डॉ अर्पित जैन के दिशा निर्देश अनुसार छात्राओं व महिलाओं को डायल 112 इंडिया ऐप के बारे में जागरूक करने के लिए चलाया जा रहा अभियान लगातार जारी है। जागरूकता अभियान के तहत झज्जर पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा जिला के अनेक स्थानों पर महिलाओं व छात्राओं को 112 इंडिया ऐप पर रजिस्ट्रेशन करवाने व इसकी उपयोगिता बारे जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। झज्जर की महिला पुलिस की टीम द्वारा शुक्रवार को राजकीय महिला महाविधालय बहादुरगढ़ मे छात्राओं को महिला विरुद्ध अपराध बारे जागरुक किया गया। महिला निरीक्षक सुनीता के नेतृत्व में झज्जर पुलिस की टीम द्वारा छात्राओं को महिला हेल्पलाइन न. 1091, दुर्गा ऐप व 112 इंडिया ऐप बारे विस्तृत जानकारी दी गई। निरीक्षक सुनीता ने बताया कि सभी छात्राओ/महिलाओं को अपने अधिकारों की जानकारी होना बहुत जरूरी है, अगर छात्राए/महिला जागरूक होगी तो महिला विरोध अपराधों पर अंकुश लगाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि महिलाएं किसी प्रकार की आपराधिक घटना की सूचना तुरन्त पुलिस को देंगी तो महिला विरुद्ध अपराधों में कमी आएगी और अपराधियों को सजा भी दिलवाई जा सकेगी। उन्होने कहा कि महिला हेल्पलाइन नम्बर 1091 की सहायता से महिलाओं को सुरक्षित वातावरण देने के हर संभव प्रयास किए जा रहे है। उन्होने कहा की सुरक्षा की दृष्टि से प्रत्येक महिला के फोन में दुर्गा शक्ति ऐप होनी बहुत जरूरी है। दुर्गा शक्ति ऐप की सहायता से आप एक क्लिक पर तुरंत पुलिस सहायता प्राप्त कर सकते है। दुर्गा शक्ति ऐप के अलावा 112 इंडिया ऐप पर रजिस्ट्रेशन करने बारे पूर्ण रुप से विस्तृत जानकारी देते हुए प्रोत्साहित किया गया। उन्होंने छात्राओं के मोबाईल फोन में दुर्गा शक्ति ऐप, 112 इंडिया ऐप इंस्टाल करवाया तथा उपरोक्त ऐप की महता व प्रयोग बारे विस्तार से अवगत कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *