विशेष संवाददाता चिमन लाल
रोहतक
महिला पुलिस थाना रोहतक ने नवीकरणीय ऊर्जा को शामिल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। 11 मार्च 2026 को आयोजित हैंडिंग ओवर समारोह में महिला पुलिस थाना की छत पर लगाए गए सोलर पावर सिस्टम को औपचारिक रूप से सौंपा गया। यह पहल SMFG गृहशक्ति (SMFG इंडिया होम फाइनेंस कंपनी लिमिटेड) द्वारा अपनी कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के अंतर्गत समर्थित है और इसे नवज्योति इंडिया फाउंडेशन द्वारा लागू किया गया है। इस समारोह में उप पुलिस अधीक्षक शहर रोहतक श्री गुलाब सिंह, श्री विश्वास श्रृंगारपुरे, चीफ बिजनेस ऑफिसर, SMFG इंडिया होम फाइनेंस कंपनी लिमिटेड, तथा श्री अमोल भालेराव, हेड CSR, SMFG इंडिया क्रेडिट कंपनी लिमिटेड विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सोलर सिस्टम के उद्घाटन पट्टिका का अनावरण किया गया, सोलर इन्वर्टर को औपचारिक रूप से चालू किया गया और प्रभारी महिला पुलिस थाना, रोहतक निरीक्षक मीना को हैंडओवर प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। नवज्योति इंडिया फाउंडेशन की समन्वयक निदेशक डॉ. चांदनी बेदी ने बताया कि यह रूफटॉप सोलर सिस्टम हर साल 30,000 से अधिक यूनिट बिजली उत्पन्न करने में सक्षम है। इससे अगले 25 वर्षों में 500 मीट्रिक टन से अधिक कार्बन उत्सर्जन कम होगा और हर वर्ष लगभग 2,30,000 रुपये से अधिक की बिजली की बचत होगी, जिससे पारंपरिक बिजली ग्रिड पर निर्भरता कम होगी। नेट मीटरिंग की सुविधा के साथ यह प्रणाली लंबे समय में बिजली के बिल को 100% तक कम करने की क्षमता रखती है, जो बिजली के उपयोग और मौसम की स्थिति पर निर्भर करेगा।
इस अवसर पर आयोजित स्टेकहोल्डर चर्चा की अध्यक्षता उप पुलिस अधीक्षक श्री गुलाब सिंह ने की। जिसमें स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में हो रहे प्रयासों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि यह स्थापना पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय और दूरदर्शी पहल है। ऐसे प्रयास कार्बन उत्सर्जन को कम करने और स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा को अपनाने के लिए लोगों को प्रेरित करते हैं। श्री विश्वास श्रृंगारपुरे ने कहा कि कॉर्पोरेट संस्थाओं की भूमिका सार्वजनिक संस्थानों को मजबूत करने और महिलाओं को सशक्त बनाने वाली पहलों का समर्थन करने में महत्वपूर्ण है, जिससे समावेशी विकास, सामुदायिक उन्नति और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलता है। श्री अमोल भालेराव ने बताया कि SMFG इंडिया होम फाइनेंस कंपनी लिमिटेड अपनी CSR पहल के तहत पर्यावरण संरक्षण और स्थिरता को बढ़ावा देने वाली पहलों को आगे भी समर्थन देता रहेगा। हरियाणा हाउसिंग पुलिस कॉर्पोरेशन के सब-डिविजनल ऑफिसर (इलेक्ट्रिकल) श्री देवेंद्र सिंह ने महिला पुलिस स्टेशन परिसर में लगाए गए सोलर सिस्टम के रखरखाव संबंधी दिशा-निर्देश साझा किए। यह पहल भारत के राष्ट्रीय सौर मिशन और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा रूफटॉप सोलर के विस्तार के प्रयासों के व्यापक उद्देश्यों के अनुरूप है। इस प्रणाली में भारत में निर्मित डोमेस्टिक कंटेंट रिक्वायरमेंट (DCR) सोलर पैनल लगाए गए हैं, जो सरकार की मेक इन इंडिया पहल को भी समर्थन देते हैं।
नवज्योति इंडिया फाउंडेशन के बारे में:
नवज्योति इंडिया फाउंडेशन, वर्ष 1987 में स्थापित एक प्रतिष्ठित गैर-लाभकारी संस्था है, जो वंचित एवं उपेक्षित समुदायों की सेवा हेतु सतत प्रतिबद्ध है तथा उन्हें गरिमामय और गुणवत्तापूर्ण जीवन की ओर सशक्त बनाती है। इसका औपचारिक पंजीकरण वर्ष 1988 में माननीय डॉ. किरण बेदी, पूर्व उपराज्यपाल, पुडुचेरी, एवं 15 समान विचारधारा वाले पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में किया गया। हमारा मिशन बच्चों, युवाओं, महिलाओं तथा समाज के अन्य वर्गों की शक्ति को संगठित एवं सशक्त करना है, ताकि निरक्षरता, अज्ञानता, लैंगिक भेदभाव और नशा-उन्मूलन जैसी सामाजिक बुराइयों का समाधान किया जा सके, और अंततः अपराध-निवारण तथा समावेशी सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा दिया जा सके। हम शहरी, अर्ध-शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में समुदायों की क्षमता-वृद्धि करते हुए उन्हें हरियाणा और दिल्ली राज्यों में आत्मनिर्भरता की दिशा में सशक्त बनाते हैं।
एसएमएफजी इंडिया होम फाइनेंस कंपनी लिमिटेड के बारे में:
एसएमएफजी गृहशक्ति अथवा एसएमएफजी इंडिया होम फाइनेंस कंपनी लिमिटेड, एसएमएफजी इंडिया क्रेडिट कंपनी लिमिटेड (एसएमआईसीसी) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। एसएमएफजी गृहशक्ति वेतनभोगी और स्वरोज़गार व्यक्तियों तथा मध्यम स्तर के डेवलपर्स को ऋण प्रदान करती है। दिसंबर 2015 में प्रारंभ हुई और मुंबई स्थित अपने कॉर्पोरेट कार्यालय के साथ, एसएमएफजी गृहशक्ति पूरे भारत में आवास वित्त की आवश्यकताओं को पूरा कर रही है। यह 191 स्थानों पर संचालित होती है, जहाँ 2700 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं और अब तक 70,000 से अधिक ग्राहकों को सेवाएँ पैरेंट कंपनी है।