विशेष संवाददाता चिमन लाल
बहादुरगढ़
नशा विरुद्ध अभियान के तहत झज्जर पुलिस की टीम द्वारा एक व्यक्ति को मादक पदार्थ स्मैक के साथ काबु किया गया। सीआईए वन बहादुरगढ़ प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि सीआईए वन बहादुरगढ़ की पुलिस टीम थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ के एरिया में मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि जितेंद्र निवासी नेहरू पार्क बहादुरगढ़ नशीला पदार्थ बेचने का अवैध धंधा करता है। जो अभी नशीला पदार्थ लिए हुए ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया नियर जलघर बहादुरगढ़झी के पास खड़ा हुआ है। जिस सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए सीआईए वन बहादुरगढ़ में तैनात सहायक उप निरीक्षक मनजीत कुमार की पुलिस टीम ने उपरोक्त स्थान से एक व्यक्ति को काबू किया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान उपरोक्त के तौर पर हुई। पकड़े गये व्यक्ति के पास मादक पदार्थ होने के संदेह पर नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी को सूचित किया गया। जिसके पश्चात मौका पर पहुंचे राजपत्रित अधिकारी के समक्ष नियम अनुसार कार्रवाई करते हुए पकड़े गई उपरोक्त व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से नशीला पदार्थ स्मैक बरामद हुआ। जिसका वजन करने पर 1.90 ग्राम पाया गया। मादक पदार्थ स्मैक के साथ पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ में मामला दर्ज करके नियम अनुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।