मादक पदार्थ 10.9 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी काबू

विशेष संवाददाता चिमन लाल

बहादुरगढ़

नशा विरुद्ध अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए झज्जर पुलिस की टीम द्वारा दो व्यक्तियों को मादक पदार्थ स्मैक के साथ काबु किया गया। सीआईए झज्जर प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर ने बताया कि सीआईए झज्जर की पुलिस टीम थाना सदर बहादुरगढ़ के एरिया में मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक काले रंग की थार गाड़ी में दो लड़के एच एल सिटी बहादुरगढ़ के सर्विस रोड पर नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में खड़े हैं। सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए सीआईए झज्जर में तैनात उप निरीक्षक संयम की पुलिस टीम ने उपरोक्त स्थान से दो व्यक्तियों को काबू किया। पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान अनिल निवासी गोपाल नगर नजफगढ़ दिल्ली हाल गुभाना और विपिन निवासी मोहन नगर बहादुरगढ़ के तौर पर हुई। पकड़े गए व्यक्तियों के पास मादक पदार्थ होने के संदेह पर नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी को सूचित किया गया। जिसके पश्चात मौका पर पहुंचे राजपत्रित अधिकारी के समक्ष नियम अनुसार कार्रवाई करते हुए पकड़े गए उपरोक्त व्यक्तियों की तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से नशीला पदार्थ स्मैक बरामद हुआ। जिसका वजन करने पर 10.9 ग्राम पाया गया। मादक पदार्थ स्मैक के साथ पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना सदर बहादुरगढ़ में मामला दर्ज किया गया। पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेश अनुसार विपिन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया और अनिल को 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *