मादीपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक कैलाश गंगवाल का जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया

अशोक कुमार निर्भय

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी मादीपुर मंडल द्वारा मादीपुर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री कैलाश गंगवाल का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मादीपुर क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे तथा सभी ने विधायक कैलाश गंगवाल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की।

कार्यक्रम का आयोजन मादीपुर मंडल के नेतृत्व में किया गया, जिसमें मंडल अध्यक्ष प्रदीप यादव ने पगड़ी बांध और पुष्प गुच्छ के साथ अंगवस्त्र ओढ़ाकर अपने संबोधन में कहा कि हमारे विधायक कैलाश गंगवाल लगातार क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गंगवाल का सरल स्वभाव और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ही उन्हें क्षेत्र के लोगों के बीच लोकप्रिय बनाती है। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने केक काटकर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जन्मदिन का उत्सव मनाया।

कार्यक्रम में मादीपुर मंडल के महामंत्री संजीव सोनकर, ताराचंद, मंडल उपाध्यक्ष निलेश चौहान, मंडल उपाध्यक्ष शोभा, कोषाध्यक्ष नवीन, मंत्री श्याम रावत और मंत्री मंजू राजपूत सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। इनके अलावा युवा नेता पुखराज खोरवाल, कुलदीप, पायल फुलवाडिया और आईटी विभाग का कार्य देख रहे रविंद्र,मंडल कार्यकारिणी सदस्या श्रीमती हीना अटल और जयकिशन अटल भी कार्यक्रम में शामिल हुए और विधायक कैलाश गंगवाल को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर रघुवीर नगर से पार्षद श्रीमती उर्मिला कैलाश गंगवाल भी कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि विधायक कैलाश गंगवाल ने क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं और जनता के हितों के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में भी उनके नेतृत्व में मादीपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास की गति और तेज होगी।
कार्यक्रम में पश्चिमी जिला भाजपा के अध्यक्ष चंद्रपाल बक्शी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ जिला महामंत्री संतोष गुप्ता और क्षेत्रीय नेता आनंद त्यागी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विधायक कैलाश गंगवाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस मौके पर उपस्थित नेताओं ने कहा कि भाजपा संगठन अपने कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर क्षेत्र में सेवा और विकास के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और सभी ने मिलकर विधायक के लंबे जीवन और बेहतर स्वास्थ्य की कामना की।
कार्यक्रम के अंत में विधायक कैलाश गंगवाल ने सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का स्नेह और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह भविष्य में भी मादीपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता की सेवा और विकास के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *