मुख्यमंत्री नायब सैनी ने स्वदेशी गीत का पोस्टर जारी किया,19 दिसंबर से 28 दिसंबर तक होगा स्वदेशी महोत्सव

विशेष संवाददाता चिमन लाल

गजेंद्र फौगाट के गीत के पोस्टर का पंचकूला में लोकार्पण

रोहतक

पंचकूला में स्वदेशी जागरण मंच द्वारा आयोजित किए जाने वाले स्वदेशी मेला 2025 के आधिकारिक पोस्टर व आयोजन के टाइटल गीत के पोस्टर को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक प्रेम गोयल एवं स्वदेशी जागरण मंच के उत्तर क्षेत्र संयोजक डॉ राजेश गोयल ने जारी किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री के ओ.एस.डी वीरेंद्र बढख़ालसा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, स्वदेशी मेला के संयोजक रजनीश गर्ग, जिला संयोजक अरुण गर्ग उपस्थित रहे। इस मौके पर हरियाणा के प्रसिद्ध गायक गजेंद्र फोगाट का गीत हमारा नारा है स्वदेशी गाना भी रिलीज किया गया। इस गीत को संगीत हिसार के विख्यात संगीत निर्देशक प्रवीण मुखीजा ने दिया है। गीत के लेखक व गायक गजेंद्र फौगाट हैं, मार्गदर्शन राजेश गोयल का है। इस गीत का वीडियो भी मेले के दौरान रिलीज किया जाएगा। यह मेला 19 दिसंबर से 28 दिसंबर 2025 दशहरा मैदान में आयोजित होगा।
इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि स्वदेशी का प्रचार अब पूरे देश में नई चेतना के साथ आगे बढ़ रहा है और आने वाला समय निश्चित रूप से स्वदेशी उत्पादों का ही होगा। इस मौके पर मौजूद विशिष्ट अतिथि तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे प्रेम गोयल ने भी स्वदेशी अभियान को आगे बढ़ाने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वदेशी का मार्ग ही भारत को आत्मनिर्भरता की ओर ले जाता है। स्वदेशी जागरण मंच के उत्तर क्षेत्र संयोजक डॉ राजेश गोयल ने बताया कि यह मेला केवल प्रदर्शनी नहीं बल्कि समाज को संस्कृति, परंपरा, शिक्षा, स्वास्थ्य और राष्ट्रभक्ति से जोड़ने वाला विशाल आयोजन होगा। यह उत्सव संपूर्ण समाज को स्वदेशी भाव से ओत प्रोत करने का अवसर बनेगा। गाने के पोस्टर लॉन्च में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के अलावा अनेक स्थानीय गणमान्य भी उपस्थित रहे, जिनमें  समाज सेवी प्रदीप गोयल, सौरव अत्री, विजय गर्ग भजन गायक, सुरिंद्र सिंगला, संजय सिंगला, जिला मीडिया संयोजक सुरिंद्र गोयल, समाज सेवी वेणु राव, समाज सेवी पुष्पा सिंघरोहा, भाजपा जिला महिला अध्यक्ष अनुराधा पुरी, समाज सेविका तमन्ना कथूरिया, पार्षद हरिंदर मलिक, सुल्तान सिंह, ओ.पी.सिंह, रोहित सैन, ललित गोयल के साथ अन्य सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *