विशेष संवाददाता चिमन लाल
रोहतक,
नगर निगम आयुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के 17 सितंबर के प्रस्तावित द्वारा कार्यक्रम को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों से तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। डॉ. आनंद शर्मा मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर लघु सचिवालय के सभागार में अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारियां निर्धारित की गई है। सभी अधिकारी अपनी-अपनी जिम्मेदारी का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करें और कार्यक्रम को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों को लेकर ओवरऑल इंचार्ज व नोडल अधिकारियों की भी नियुक्ति की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री 17 सितंबर को स्थानीय सुभाष चौक से स्वच्छता अभियान की शुरुआत करेंगे। नशा मुक्त हरियाणा मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
नगर निगम आयुक्त डॉ. आनंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा पौधारोपण भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदर्शनी और रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। इस दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लाइव दिखाया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी नई अनाज मंडी में विश्वकर्मा रैली को भी संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों को टीम भावना से कार्य करते हुए इन कार्यक्रमों की सफलता सुनिश्चित करनी होगी। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार, सांपला के एसडीएम उत्सव आनंद, एएसपी वाईवीआर शशि शेखर व प्रतीक अग्रावल, रोहतक के एसडीएम आशीष कुमार, महम के एसडीएम मुकुंद तंवर, आरटीए सचिव वीरेंद्र सिंह ढुल, नगराधीश अंकित कुमार, परिवहन महाप्रबंधक विपिन कुमार, मंडल आयुक्त के ओएसडी शुभम, सिविल सर्जन डॉ. रमेश चंद्र आर्य सहित अन्य संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी मौजूद थे।