दिल्ली से सटे गाजियाबाद के मुरादनगर पुलिस टीम ने पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल हालत में 01 बदमाश को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से 01 अवैध तमंचा, 01 खोखा कारतूस व 01 जिन्दा कारतूस, पीली धातु की 02 चैन व 48000 रुपए कैश व चोरी की 01 मोटर साइकिल बरामद हुई है। चेकिंग के दौरान बिना नम्बर प्लेट की एक मोटर साइकिल पर सवार युवक को रुकने का इशारा किया गया मोटर साइकिल सवार युवक नही रुका। मोटर साइकिल पर सवार युवक ने मोटर साइकिल दाहिने तरफ खेतों की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते की तरफ मोड़ दी, आगे कच्चे रास्ते पर गड्ढे होने से मोटर साइकिल का संतुलन बिगड़ गया फिसल जाने के चलते मोटर साइकिल गिर गई। युवक ने जान से मारने की नीयत से पुलिस पार्टी पर सीधा फायर कर दिया । पुलिस पार्टी ने अपना बचाव करते हुये जवाबी फायरिंग की और गोली चलाने वाले बदमाश नौशाद उर्फ बादशाह के पैरों में गोली लग गयी, जिससे बदमाश घायल होकर नीचे गिर गया। नौशाद ने अपने अन्य साथी के साथ मिलकर कुछ माह पहले मोदीनगर से एक फ्लैट से ज्वेलरी व नगदी चोरी की थी और थाना मुरादनगर क्षेत्र से सितंबर माह में चेन स्नैचिंग की थी तथा भगवान महावीर मार्ग बड़ौत बागपत से चैन स्नैचिंग की थी। अभियुक्त उपरोक्त से जो चोरी की मोटर साइकिल बरामद हुई है। बदमाश बरामद सामान को बेचने की फिराक में डासना की तरफ जा रहा था।
सौ . वरिष्ठ पत्रकार तनसीम हैदर की खास रिपोर्ट