मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1 करोड 18 लाख रुपये की ठगी करने के मामले का एक आरोपी गिरफ्तार

विशेष संवाददाता चिमन लाल

रोहतक

रोहतक पुलिस की साइबर थाना की टीम ने शेयर मार्केट मे निवेश कर मुनाफा कमाने के नाम पर 1 करोड 18 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह मे शामिल रहे तीसरे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। प्रभारी थाना साइबर निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि सेक्टर-2, रोहतक निवासी बुधराम की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जाँच में सामने आया कि बुधराम के पास कीर्ति गुप्ता के नाम से कॉल आया। जिसने अपने आप को एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटी लिमिटेड का प्रतिनिधि बताया। जिसने कहा कि उनकी कम्पनी शेयर मार्केट मे निवेश करावकर ज्यादा मुनाफा देने का काम करती है। कीर्ति ने उसको वीआईपी इंस्टीटयूशनल ट्रेडिंग अंकाउट खुलवाने के लिये कहा। उन्होने फॉर्मेट पर बुधराम की निजी जानकारी लेकर खाता खोलकर रुपये जमा करवाने की डिटेल भेजनी शुरु कर दी। बुधराम ने उनके कहे अनुसार उनके द्वारा खोले गये अंकाउंट मे रुपये जमा कर दिये। कम्पनी द्वारा बुधराम के बनाये गये अंकाउट मे 2,66,500 आईपीओ अलोट कर दिये जिनकी कीमत 3,12,15,600 रुपये बताई गई। बुधराम ने इतने कीमत के आईपीओ को कैंसल करने बारे कहा तो उन्होने कैंसिल करने बारे मना किया व कहा की उनकी कम्पनी 7 दिन के लिये ब्याज रहित डेढ करोड का लोन देती है। उन्होने बुधराम को लोन एग्रीमेंट भेजते हुये कहा कि उनका डेढ करोड का लोन कर दिया गया है। बुधराम ने एनआईएसयूएस फाइनैंस सर्विस लिमिटेड कम्पनी के 166400 के शेयर बेच दिये जो ट्रैडिंग अकाउंट मे इनकी कीमत 2,99,41,630/- रुपये जमा हो गई। जब उसने इस राशि मे से डेढ करोड रुपये निकलवाने चाहे तो नही निकल पाये। बुधराम ने उनके द्वारा उपलब्ध करवाये गये सभी दस्तावेजो को चैक किया तो सभी दस्तावेज फर्जी पाये गये। बुधराम ने दिनांक 12.11.2024 से 11.12.2024 तक उनके द्वारा बताये गये अंकाउट मे 1 करोड 18 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिये। मामले की जांच पीएसआई सोनू द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 24.10.2025 को आरोपी सोनु निवासी सिरसा को गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *