विशेष संवाददाता चिमन लाल
आरोपियों पर पहले भी चोरी के अपराधिक मामले हैं दर्ज
बहादुरगढ
थाना लाइनपार बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकित निवासी उत्तर प्रदेश और गौरव निवासी पटेल नगर, बहादुरगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना सेक्टर-6 बहादुरगढ़ के प्रबंधक उप निरीक्षक जय भगवान ने बताया कि गौरव निवासी पटेल नगर बहादुरगढ़ ने थाने में शिकायत दी थी कि वह किसी काम से सेक्टर-6 बहादुरगढ़ गया हुआ था। इसी दौरान अज्ञात चोर उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए। जिस शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-6 में चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।जांच के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता और गुप्त सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात को स्वीकार किया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी अंकित के खिलाफ पहले भी थाना सेक्टर-6 में चोरी के तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि आरोपी गौरव पर भी दो मुकदमे दर्ज पाए गए हैं। दोनों आरोपियों को अदालत बहादुरगढ़ में पेश करके माननीय न्यायालय के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।