मोटरसाइकिल सवार युवको को रोहतक पुलिस ने किया अवैध हथियारो सहित गिरफ्तार

विशेष संवाददाता चिमन लाल

05 देसी पिस्तौल व 25 रौंद बरामद

रोहतक

रोहतक पुलिस की सीआईए-2 स्टाफ की टीम ने गश्त के दौरान सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये मोटरसाइकिल सवार चार युवको को अवैध हथियारो सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियो से 05 देसी पिस्तौल व 25 रौंद बरामद हुए हैं। आरोपियो के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया। प्रभारी सीआईए-2 स्टाफ उप.नि. सतीश कुमार ने बताया कि स.उप.नि. दिनेश के नेतृत्व मे सीआईए-2 स्टाफ की टीम आईएमटी एरिया के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना मिली की एक मोटरसाइकिल पर सवार 4 युवक अवैध हथियारो सहित बलियाना से खेडी साध की तरफ आ रहे है। सूचना के आधार पर तुंरत कार्यवाही करते हुये खेडी साध से बलियाना रोड आउटर बाईपास पुल के नीचे नाकाबंदी कर वाहनो की चैकिंग करनी शुरु की। गांव बलियाना की तरफ से आ रहे मोटरसाइकिल सवार 4 युवको को शक के आधार पर काबू किया गया। युवको की पहचान सुंदर, शरण उर्फ राणा, अमन उर्फ बिल्ला निवासी खिडवाली व प्रदीप उर्फ बोबी निवासी गांव घडावडी के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर सुंदर के पास से 02 देसी पिस्तौल, 04 रौंद, अमन के पास से 1 पिस्तौल, 04 रौंद, प्रदीप के पास से 1 पिस्तौल व 12 रौंद व शरण के पास से 1 पिस्तौल व 05 रौंद बरामद हुआ है। आरोपियो के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग संख्या 255/2025 अंकित कर गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *