विशेष संवाददाता चिमन लाल
रोहतक
रोहतक पुलिस की टीम ने मोबाइल फोन चोरी की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। प्रभारी थाना शिवाजी कॉलोनी निरीक्षक राकेश सैनी ने बताया कि काठ मंडी निवासी भारती की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जाँच में सामने आया कि दिनांक 27.04.2025 को रात के समय अज्ञात युवक घर मे घुसकर भारती के दो मोबाइल फोन चोरी कर मौके से फरार हो गया। मामले की जांच पीएसआई अनिल द्वारा अमल में लाई गई। दौराने जांच दिनांक 07.09.2025 को आरोपी अजय निवासी पाडा मौहल्ला को गिरफ्तार किया गया है।